11-07-2025        प्रात:मुरली    ओम् शान्ति     "बापदादा"        मधुबन


“मीठे बच्चे - पहले-पहले सबको बाप का सही परिचय देकर गीता का भगवान सिद्ध करो फिर तुम्हारा नाम बाला होगा''

प्रश्नः-
तुम बच्चों ने चारों युगों में चक्र लगाया है, उसकी रस्म भक्ति में चल रही है, वह कौन-सी?

उत्तर:-
तुमने चारों युगों में चक्र लगाया वह फिर सब शास्त्रों, चित्रों आदि को गाड़ी में रख चारों ओर परिक्रमा लगाते हैं। फिर घर में आकर सुला देते हैं। तुम ब्राह्मण, देवता, क्षत्रिय....... बनते। इस चक्र के बदले उन्होंने परिक्रमा दिलाना शुरू किया है। यह भी रस्म है।

ओम् शान्ति। रूहानी बाप बैठ रूहानी बच्चों को समझाते हैं, जब कोई को समझाते हो तो पहले यह क्लीयर कर दो कि बाप एक है, पूछना नहीं है कि बाप एक है वा अनेक हैं। ऐसे तो फिर अनेक कह देंगे। कहना ही है बाप रचता गॉड फादर एक है। वह सब आत्माओं का बाप है। पहले-पहले ऐसे भी नहीं कहना चाहिए कि वह बिन्दी है, इसमें फिर मूँझ पड़ेंगे। पहले-पहले तो यह अच्छी रीति समझाओ कि दो बाप हैं - लौकिक और पारलौकिक। लौकिक तो हर एक का होता ही है लेकिन उनको कोई खुदा, कोई गॉड कहते हैं। है एक ही। सब एक को ही याद करते हैं। पहले-पहले यह पक्का निश्चय कराओ कि फादर है स्वर्ग की रचना करने वाला। वह यहाँ आयेंगे स्वर्ग का मालिक बनाने, जिसको शिवजयन्ती भी कहते हैं। यह भी तुम बच्चे जानते हो स्वर्ग का रचता भारत में ही स्वर्ग रचते हैं, जिसमें देवी-देवताओं का ही राज्य होता है। तो पहले-पहले बाप का ही परिचय देना है। उनका नाम है शिव। गीता में भगवानुवाच है ना। पहले-पहले तो यह निश्चय कराए लिखा लेना चाहिए। गीता में है भगवानुवाच - मैं तुमको राजयोग सिखाता हूँ अर्थात् नर से नारायण बनाता हूँ। यह कौन बना सकते हैं? जरूर समझाना पड़े। भगवान कौन है फिर यह भी समझाना होता है। सतयुग में पहले नम्बर में जो लक्ष्मी-नारायण हैं, जरूर वही 84 जन्म लेते होंगे। पीछे फिर और-और धर्म वाले आते हैं। उन्हों के इतने जन्म हो न सकें। पहले आने वालों के ही 84 जन्म होते हैं। सतयुग में तो कुछ सीखते नहीं हैं। जरूर संगम पर ही सीखते होंगे। तो पहले-पहले बाप का परिचय देना है। जैसे आत्मा देखने में नहीं आती है, समझ सकते हैं, वैसे परमात्मा को भी देख नहीं सकते। बुद्धि से समझते हैं वह हम आत्माओं का बाप है। उनको कहा जाता है परम आत्मा। वह सदैव पावन है। उनको आकर पतित दुनिया को पावन बनाना होता है। तो पहले बाप एक है, यह सिद्ध कर बताने से गीता का भगवान श्रीकृष्ण नहीं है, वह भी सिद्ध हो जायेगा। तुम बच्चों को सिद्ध कर बताना है, एक बाप को ही ट्रूथ कहा जाता है। बाकी कर्मकान्ड वा तीर्थ आदि की बातें सब भक्ति के शास्त्रों में हैं। ज्ञान में तो इनका कोई वर्णन ही नहीं है। यहाँ कोई शास्त्र नहीं। बाप आकर सारा राज़ समझाते हैं। पहले-पहले तुम बच्चे इस बात पर जीत पायेंगे कि भगवान एक निराकार है, न कि साकार। परमपिता परमात्मा शिव भगवानुवाच, ज्ञान का सागर सबका बाप वह है। श्रीकृष्ण तो सबका बाप हो नहीं सकता वह किसी को कह नहीं सकता कि देह के सब धर्म छोड़ मामेकम् याद करो। है बहुत सहज बात। परन्तु मनुष्य शास्त्र आदि पढ़-कर, भक्ति में पक्के हो गये हैं। आजकल शास्त्रों आदि को गाड़ी में रख परिक्रमा देते हैं। चित्रों को, ग्रंथ को भी परिक्रमा दिलाते हैं फिर घर ले आकर सुलाते हैं। अभी तुम बच्चे जानते हो हम देवता से क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र बनते हैं, यह चक्र लगाते हैं। चक्र के बदले वह फिर परिक्रमा दिलाकर घर में जाए रखते हैं। उन्हों का एक मुकरर दिन रहता है, जब परिक्रमा दिलाते हैं। तो पहले-पहले यह सिद्ध कर बताना है कि श्रीकृष्ण भगवानुवाच नहीं परन्तु शिव भगवानुवाच है। शिव ही पुनर्जन्म रहित है। वह आते जरूर हैं, परन्तु उनका दिव्य जन्म है। भागीरथ पर आकर सवार होते हैं। पतितों को आकर पावन बनाते हैं। रचता और रचना के आदि-मध्य-अन्त का राज़ समझाते हैं, जो नॉलेज और कोई नहीं जानते हैं। बाप को आपेही आकर अपना परिचय देना है। मुख्य बात है ही बाप के परिचय की। वही गीता का भगवान है, यह तुम सिद्ध कर बतायेंगे तो तुम्हारा नाम बहुत बाला हो जायेगा। तो ऐसा पर्चा बनाकर उसमें चित्र आदि भी लगाकर फिर एरोप्लेन से गिराने चाहिए। बाप मुख्य-मुख्य बातें समझाते रहते हैं। तुम्हारी मुख्य एक बात में जीत हुई तो बस तुमने जीत पाई। इसमें तुम्हारा नाम बहुत बाला हुआ है, इसमें कोई खिटपिट नहीं करेंगे। यह बड़ी क्लीयर बात है। बाप कहते हैं मैं सर्वव्यापी कैसे हो सकता हूँ। मैं तो आकर बच्चों को नॉलेज सुनाता हूँ। पुकारते भी हैं - आकर पावन बनाओ। रचता और रचना का ज्ञान सुनाओ। महिमा भी बाप की अलग, श्रीकृष्ण की अलग है। ऐसे नहीं शिवबाबा आकर फिर श्रीकृष्ण वा नारायण बनते हैं, 84 जन्मों में आते हैं! नहीं। तुम्हारी बुद्धि सारी यह बातें समझाने में लगी रहनी चाहिए। मुख्य है ही गीता। भगवानुवाच है, तो जरूर भगवान का मुख चाहिए ना। भगवान तो है निराकार। आत्मा मुख बिगर बोले कैसे। तब कहते हैं मैं साधारण तन का आधार लेता हूँ। जो पहले लक्ष्मी-नारायण बनते हैं, वही 84 जन्म लेते-लेते पिछाड़ी में आते हैं तो फिर उनके ही तन में आते हैं। श्रीकृष्ण के बहुत जन्मों के अन्त में आते हैं। ऐसे-ऐसे विचार सागर मंथन करो कि कैसे किसको समझायें। एक ही बात से तुम्हारा नाम बाला हो जायेगा। रचता बाप का सबको मालूम पड़ जायेगा। फिर तुम्हारे पास बहुत आयेंगे। तुमको बुलायेंगे कि यहाँ आकर भाषण करो इसलिए पहले-पहले अल्फ सिद्ध कर समझाओ। तुम बच्चे जानते हो - बाबा से हम स्वर्ग का वर्सा ले रहे हैं। बाबा हर 5 हज़ार वर्ष बाद भारत में ही भाग्यशाली रथ पर आते हैं। यह है सौभाग्यशाली, जिस रथ में भगवान आकर बैठते हैं। कोई कम है क्या। भगवान इनमें बैठ बच्चों को समझाते हैं कि मैं बहुत जन्मों के अन्त में इसमें प्रवेश करता हूँ। श्रीकृष्ण की आत्मा का रथ है ना। वह खुद श्रीकृष्ण तो नहीं है। बहुत जन्मों के अन्त का है। हर जन्म में फीचर्स आक्यूपेशन आदि बदलता रहता है। बहुत जन्मों के अन्त में जिसमें प्रवेश करता हूँ वह फिर श्रीकृष्ण बनते हैं। आते हैं संगमयुग में। हम भी बाप का बनकर बाप से वर्सा लेते हैं। बाप पढ़ाकर साथ ले जाते हैं और कोई तकलीफ की बात नहीं। बाप सिर्फ कहते हैं मामेकम् याद करो, तो यह अच्छी रीति विचार करना चाहिए कि कैसे-कैसे लिखें। यही मुख्य मिस्टेक है जिस कारण ही भारत æ